घाटोल: सुरपुर में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा और पद यात्रा के साथ हुई शुरुआत
बांसवाड़ा घाटोल मुख्य मार्ग के सुरपुर गांव मे भागवत समिति सुरपुर के तत्वावधान में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को किया गया। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार भागवत कथा वाचक कन्हैया लाल शर्मा दोसा राजस्थान द्वारा की मुख वाणी से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आज प्रथम दिन व्यासपीठ पूजन, गणेश पूजन,एवं पोती पूजन के साथ हीं कलश यात्रा निकाली गई।