बागपत: जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल नैथाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Baghpat, Bagpat | Mar 30, 2026 सूचना अधिकारी बागपत राहुल भाटी ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल नैथला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंश के रख-रखाव, खानपान, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की।