झालरापाटन: झालावाड़ की झिरनिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो पर पलटा, एक ही परिवार के 8 लोग घायल
झिरनिया घाटी में शनिवार दोपहर 3 बजे तेज रफ्तार एक ट्रक स्कॉर्पियो कार पर पलट गया इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो कर में सवार एक ही परिवार के आठ जने घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल लाया गया है। घायल परिवार झालावाड़ के ही रेन बसेरा का रहने वाला है और यह सभी लोग सुकेत से अपने रिश्तेदार के शोक के कार्यक्रम से भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे।