झालरापाटन: भालता गांव में एक युवक ने मामूली विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग को पीट-पीटकर गंभीर घायल किया
झालावाड़ के भालता गांव में एक युवक ने मामूली विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग को पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया कि गांव के रहने वाले जीराव पर प्रकाश ने बाइक देने के मामले में हमला कर दिया।