झालरापाटन: जिला कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया पीएम किसान उत्सव, PM ने वर्चुअली जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त
झालावाड़ के कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार सुबह 11:00 बजे "पीएम-किसान उत्सव दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़-बारां लोकसभा के सांसद दुष्यंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की।