कटनी ग्रामीण: लिंगरी में अवैध बोरिंग पर बड़ी कार्रवाई, रात में पकड़ी गई बोरिंग मशीन और ट्रक जब्त
कटनी जिले के लिगरी गांव में अवैध रूप से कराई जा रही बोरिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन और उससे जुड़े वाहन को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिगरी गांव के एक खेत में बिना अनुमति बोरिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।