देहरादून: राज्यपाल ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर की मानसून की तैयारियों की समीक्षा
उत्तराखंड राज्यपाल देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, इस दौरान उन्होने आपदा प्रबंधन विभाग की मानसून-संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की इस अवसर पर उन्होने प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद कर आपदा पूर्व और पश्चात् रणनीतियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।