संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को लेकर पाली शहर के अंबेडकर सर्किल पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही । इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी ।