बिरसा: ग्रीष्मकालीन तिल की खेती से बढ़ी किसानों की आय, थुर्रेमेटा के कृषक बने प्रेरणा
बिरसा विकासखंड के ग्राम थुर्रेमेटा के किसान शंकरलाल उइके ने कृषि विभाग के तिल प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत ग्रीष्मकालीन तिल की खेती कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके खेत में तिल की फसल अच्छी स्थिति में है और बेहतर उत्पादन की संभावना है। जन संपर्क कार्यालय से गुरुवार लगभग प्रातः 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार कृषक ने बताया कि विभाग के मार्गदर्शन में समय पर