जिला पशुपालन पदाधिकारी, कोडरमा डॉ. श्रीमती विनीता राय ने भरमनसील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीमती निर्मला मिंज एवं एबीओ डॉ. अरुण कुमार राय के साथ संयुक्त रूप से कोडरमा गौशाला का भ्रमण किया। इस दौरान गौशाला के प्रत्येक वार्ड एवं गायों की बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत गौशाला में प्रतिनियुक्त पशुधन सहायक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।