गिरिडीह: उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण
उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में शनिवार को 3 बजे वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वयं हेल्पलाइन केंद्र पर बैठकर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं टोल फ्री वोटर हेल्पलाइन सेवा की कार्यप्रणाली से अवगत हुए।