चांदपुर: हीमपुर बुजुर्ग के मीरपुर पाइली रोड पर एक किसान के नलकूप पर तेंदुआ बैठे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे हीमपुर बुजुर्ग के मीरापुर पाइली रोड पर तेंदुआ होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर किसानों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।किसान शमसु मंसूरी के नलकूप पर तेंदुआ बैठा हुआ था कुछ कार सवारों ने उधर से जाते समय इसका वीडियो बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।