रायबरेली: कोरिहर गांव में रंजिश के चलते नशेड़ी दबंग ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा, पांच लोग घायल, एसपी से की शिकायत
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,कोरिहर निवासी पीड़ितों ने,शुक्रवार को,एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,दबंग विपक्षीयों ने घर में घुसकर मारा पीटा है।जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं।पीड़ितों ने एसपी को दिए गए शिकायत पत्र में मारपीट करने वालों पर,मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।थाने में शिकायत की गई थी,लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नही की है।