कटनी नगर: इंदवार क्षेत्र के टिकुरी-अमरपुर रोड पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
उमरिया जिले के इंदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी अमरपुर रोड स्थित आ मोड के पास आज शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी दोनों युवक घर में आयोजित शादी समारोह का सामान लेने अमरपुर की ओर आ रहे थे इसी दौरान यह घटना घटित हुई घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी लाया गया था जहां दोनों युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।