विदिशा नगर: आधी रात जलाई झोपड़ी, अब न्याय की गुहार: पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी-कलेक्टर के दरबार
नटेरन थाना क्षेत्र के ग्राम सोमवारा निवासी गोलू वंशकार अपने परिवार के साथ मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर अंशुल गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा है और हाल ही में आधी रात उनकी झोपड़ी में आग लगा दी।