बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा में सोशल मीडिया पर युवक ने डाली भड़काऊ पोस्ट
सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसा खेड़ा में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली गई है। जिसकी शिकायत एक्स के जरिए बरेली पुलिस की गई है। बरेली पुलिस ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। वहीं थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। भड़काऊ पोस्ट डालने वाले की तलाश की जा रही है।