डुमरियागंज: डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कठौतिया गोकुल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में मिला युवक का शव
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कठौतिया गोकुल गांव के पश्चिम स्थित गड्ढे में मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना से मौके पर क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना देख डुमरियागंज के अनुसार मृतक इटवा थाना क्षेत्र के मैनहवा का निवासी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।