डुमरियागंज: पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, 102 मरीजों का इलाज कर दी गई दवा
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी तरहर,बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य मेला कुल 102 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में 30 मरीज बिजोरा में 28 व सोहना में कुल 44 मरीज का इलाज हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के अधीक्षक ने यह जानकारी दी।