बेगूसराय: बेगूसराय में कुएं में गिरने के दौरान एक युवक की कुएं के पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से युक्त एक युवक की मौत हो गई। हालांकि इस घटना में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने डिप्रेशन में आकर कुएं में कूद कर आत्महत्या की या फिर नशे की हालत में वह कुएं में गिर गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।