पताही: बोकाने कला गांधी प्रजापति सेवा सदन पुस्तकालय में स्वतंत्रता सेनानी समाज सुधारक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती मनाई गई
पताही प्रखंड के बोकाने कला पंचायत स्थित गांधी प्रजापति सेवा सदन पुस्तकालय के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक, जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्रों पर पुष्पार्पण के साथ हुई। आश्रम के संस्थापक सचिव श्री नारायण मुनि ने जेपी के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।