सीतापुर: सिधौली हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर 10 वर्ष के बच्चे को कुचला, एसडीएम सिधौली ने अस्पताल पहुंचाया, हुई मौत
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के सिधौली हाईवे पर भंडारा खाकर घर वापस जा रहे 10 वर्ष के बच्चे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन सिधौली हाईवे पर कुचल दिया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल बच्चे को उपचार के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम सिधौली के द्वारा गंभीर अवस्था में अपनी गाड़ी से सिधौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां बच्चे की मौत हो गई है।