फतेहपुर: राधानगर के अंदौली पुलिया के समीप अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, हादसे से परिजनों का रहा बुरा हाल
सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मुहल्ला निवासी राम किशोर शर्मा का 28 वर्षीय पुत्र अरूण शर्मा बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में गया था। बताते हैं कि वहाँ से भोर पहर लगभग चार बजे वापस घर आते समय जब उसकी बाइक अंदौली पुलिया के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस