बख्तियारपुर: मोगलपुरा बिगहा के पास तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार युवक की हाईवा से कुचलकर मौत, दो गंभीर
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बिगहा के पास पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर बुधवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार,दो बाईक पर तीन युवक बेलछी थाना क्षेत्र से बाइक पर सवार होकर मोगलपुरा डीह गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोगलपुरा बिगहा के समीप फोरलेन पर एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बराह