नगर के बुगरासी चौराहे पर ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर यज्ञ का आयोजन किया
Siyana, Bulandshahr | Apr 19, 2026
नगर के बुगरासी चौराहे पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया। रविवार को क्षत्रिय ब्राह्मण सभा के बैनर तले आयोजित यज्ञ में नगर क्षेत्र के सैकड़ो ब्राह्मण समाज के लोगों ने आहुति दी। वही भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन किया गया।