Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

V...2 *कांवड़ मेले के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का सकुशल रेस्क्यू* हरिद्वार में संचालित कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने अपनी सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं पेशेवर रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए आज दिनाँक 31 जुलाई 2026 को कांगड़ा घाट पर हुई दो अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी में डूब रहे दो युवकों को सकुशल बचाकर उनकी जान बचाई। प्रथम घटना में *सुधीश ठाकुर पुत्र अमर सिंह (18 वर्ष), निवासी ग्राम मदगुआँ, जनपद झांसी (उत्तर प्रदेश)* गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर तैनात SDRF टीम ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाकर युवक तक पहुँच बनाई तथा सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। दूसरी घटना में *राहुल पुत्र ओमेय (28 वर्ष), निवासी ग्राम डोला, जनपद बागपत (उत्तर प्रदेश)* भी स्नान के दौरान गहरे पानी एवं तेज धारा में फंसकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद SDRF जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। रेस्क्यू के उपरांत दोनों युवकों ने SDRF टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके साहस, त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने रेस्क्यू में शामिल जवानों की तत्परता एवं पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से अपील की कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें, गहरे पानी एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल ड्यूटी पर तैनात SDRF अथवा पुलिस कर्मियों से सहायता प्राप्त करें।

Rishikesh, Dehradun | Jul 31, 2026

MORE NEWS

V...2 *कांवड़ मेले के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का सकुशल रेस्क्यू* हरिद्वार में संचालित कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने अपनी सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं पेशेवर रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए आज दिनाँक 31 जुलाई 2026 को कांगड़ा घाट पर हुई दो अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी में डूब रहे दो युवकों को सकुशल बचाकर उनकी जान बचाई। प्रथम घटना में *सुधीश ठाकुर पुत्र अमर सिंह (18 वर्ष), निवासी ग्राम मदगुआँ, जनपद झांसी (उत्तर प्रदेश)* गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर तैनात SDRF टीम ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाकर युवक तक पहुँच बनाई तथा सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। दूसरी घटना में *राहुल पुत्र ओमेय (28 वर्ष), निवासी ग्राम डोला, जनपद बागपत (उत्तर प्रदेश)* भी स्नान के दौरान गहरे पानी एवं तेज धारा में फंसकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद SDRF जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। रेस्क्यू के उपरांत दोनों युवकों ने SDRF टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके साहस, त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने रेस्क्यू में शामिल जवानों की तत्परता एवं पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से अपील की कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें, गहरे पानी एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल ड्यूटी पर तैनात SDRF अथवा पुलिस कर्मियों से सहायता प्राप्त करें। - Rishikesh News