लखीमपुर: रामेश्वरमपुरम में विधायक के करीबी पर हुए हमले के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए छात्रों के परिजनों ने लगाए आरोप
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वरमपुरम में बीते दिनों सदर विधायक योगेश वर्मा के करीबी नेता संतानु तिवारी पर हुए हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने अब तक सात अज्ञात आरोपियों को हिरासत में लिया है, जो सभी छात्र बताए जा रहे हैं। जहां आज बुधवार मीडिया से बातचीत में राजेश वर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी युवक पढ़ने वाले छात्र हैं।