राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने लोन ऐप के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी ने बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी आरोपी फर्जी लोन ऐप और रिकवरी एजेंट बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनके फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील फोटो या वीडियो बनाकर उन्हें धमकी देकर अवैध वसूली करते थे । जिसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया