उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ व मिलनसार प्रशासनिक अधिकारी तथा जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।