शहपुरा: कोहानी देवरी के बम बम नाला के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
कोहानी देवरी के बम बम नाला के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल चालक सिलहरी गांव से जबलपुर पड़रिया जा रहा था उसी दौरान अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और हादसे में युवक की मौत हो गई शहपुरा पुलिस ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे मामला दर्ज कर मामले कि जांच कर रही है।