बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत, टोटो चालक फरार
बख्तियारपुर-फतुहा सड़क मार्ग पर हटिया गांव के सामने एसएच-106 पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक अनियंत्रित अज्ञात टोटो की टक्कर से 6 वर्षीय रितिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। रितिक, हटिया गांव निवासी सुगेश कुमार का पुत्र था। हादसे के बाद टोटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 की सहायता से घायल बच्चे को बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल