गढ़वा जिले के केतार व खरौंधी प्रखण्ड क्षेत्र में गृह रक्षक भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। विज्ञापन संख्या 01/2025 जारी होते ही युवाओं ने सोन नदी तट पर कड़ी शारीरिक तैयारी शुरू कर दी है। दौड़, जंप, पुश-अप और फिटनेस अभ्यास रोजाना किया जा रहा है। युवाओं का शुक्रवार की सुबह करीब 10बजे कहना है कि यह भर्ती उनके भविष्य का बड़ा अवसर है।