पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के परोरा स्थित इथेनॉल फैक्ट्री में मजदूर चावल की बोरियों के नीचे दबकर हुआ मौत
Purnea East, Purnia | Apr 30, 2026
पूर्णिया के परोरा स्थित इथेनॉल फैक्ट्री में मजदूर की चावल की बोरियो के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मजदूर को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के क्रम में मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती हरिटोल गांव निवासी खोखो मुनि के बेटे बुधो मुनि (26) के रूप में हुई है।