किस्को: बाल कल्याण समिति और बगडू पुलिस की सराहनीय पहल से लापता मासूम कृष्णा उरांव परिजनों से मिला
लोहरदगा जिले में बाल कल्याण समिति (CWC) और बगडू पुलिस की सतत कोशिशों से आखिरकार एक वर्षीय मासूम कृष्णा उरांव अपने माता-पिता से मिल ही गया। बीते चार दिनों से अपने परिजनों से बिछड़ा यह मासूम बाल कल्याण समिति के संरक्षण में था। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कुंती साहू ने बच्चे को उसकी दादी व नाना-नानी की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से मात