किस्को: ग्रामीणों ने श्रमदान से टूटी कोचा-बरनाग सड़क बनाई, प्रशासन बना रहा मौन दर्शक
लोहरदगा जिले के खरकी पंचायत अंतर्गत कोचा से बरनाग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के ध्वस्त हो जाने के बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार को शाम 4 बजे पहल करते हुए श्रमदान के माध्यम से सड़क की मरम्मत की गई। लगातार हो रही बारिश से यह सड़क अंदर से खोखली हो गई थी और दो दिन पहले पूरी तरह से टूट गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खर