राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस शुक्रवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाया गया। मौके पर उनके चित्र के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना सभा व महात्मा गांधी के विचारों पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।