आरा: टॉप टेन अपराधियों में शामिल ₹50 हजार के ईनामी अपराधी को भोजपुर पुलिस ने मलनाचक के समीप से किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Apr 16, 2024 भोजपुर पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों में शामिल ₹50 हजार के ईनामी अपराधी को मलनाचक के समीप से गिरफ्तार किया है। एएसपी परिचय ने बताया कि वर्षों से आर्म्स एक्ट व कई संगीन मामलों में आरोपी फरार चल रहा था, जिसे मंगलवार को टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राम अवधेश सिंह उर्फ पंकज प्रियदर्शी है।