गुना में राघोगढ़ के धरनावदा थाना क्षेत्र से लापता लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। 8 दिसंबर को थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया 6 दिसंबर 2025 को लापता 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लगातार तलाश की। 8 दिसंबर को सूचना पर दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति गुना में पेश किया। जहां से प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया है।