बेल्थरा रोड: सोनाडीह मेला में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, शाम होते ही बिजली की रंगीन चकाचौंध, झूला और जलपरी शो में बढ़ती है रौनक
बेल्थरारोड क्षेत्र स्थित पूर्वांचल के विख्यात मां भागेश्वरी परमेश्वरी धाम सोनाडीह में इन दिनों लगने वाला पारंपरिक सोनाडीह मेला पूरे शबाब पर है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर रामनवमी से शुरू हुए इस मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु मां भवानी के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।