गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र के साहू मोहल्ला निवासी चिंटूलाल अहिरवार के बैंक खाते से 3 लाख 36 हजार 2 रुपये गायब हो गए। पीड़ित परिवार ने जमीन बेचकर यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कुंभराज शाखा में जमा कराई थी। खाते से रकम निकलने की शिकायत थाने में की गई, लेकिन कार्रवाई न होने से परिवार पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा।