बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने साई पेट्रोल पंप के पास से 260 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
साईं पेट्रोल पंप के निकट से लाखो थाना की पुलिस ने एक ट्रक से 260 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है, उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.