बेगूसराय: रतनपुर थाना पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से अपहृत लड़की को बरामद किया, SP ने दी जानकारी
रतनपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. इस दौरान नामजद अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है. यह बातें एसपी मनीष ने मंगलवार की देर रात 11:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों रतनपुर थाना में एक लड़की के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था.