सुपौल: सुपौल में LPG आपूर्ति में सुधार, जरूरतमंदों के लिए कोयला व वाणिज्यिक गैस की व्यवस्था
Supaul, Supaul | May 6, 2026 सुपौल में LPG आपूर्ति में सुधार, जरूरतमंदों के लिए कोयला व वाणिज्यिक गैस की व्यवस्था सुपौल जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रसोई गैस (LPG) की कमी से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।