छपिया क्षेत्र के बभनान बाजार में गुरुवार रात दुकान पर बैठे अमित कुमार चौहान को मोनू सिंह और नीरज सिंह ने बिना कारण गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों, डंडे और शराब की बोतल से मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। रविवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।