छतरपुर नगर: छतरपुर के RES विभाग में कचरे में मिले सीएम के शिलान्यास पत्थर, करोड़ों की योजनाओं पर उठे सवाल
छतरपुर के आरईएस (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री *द्वारा अगस्त 2024 के दौरान किए गए करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास पत्थर कचरे में पड़े मिले। मामला सामने आने के बाद आरईएस के कार्यपालन यंत्री ने गुरुवार की सुबह 11 बजे इसे अपने विभाग का विषय नहीं बताते हुए जांच की बात कही। वहीं प्रशासन ने भी जांच का आश्वासन दिया है।