मैहर: मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध।
मैहर। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में मैहर के घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार व सीएम मोहन यादव का किया पुतला दहन।