खगौल: दानापुर: रूपसपुर नहर के पास रेलवे ट्रैक पर फंसी इनोवा कार, बड़ा हादसा टला
दानापुर के रूपसपुर नहर के पास शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। छोटी पुलिया पार करते समय एक इनोवा कार रेलवे लाइन पर फंस गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कार सवार लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वाहन ट्रैक से नहीं हट पाया। इसी दौरान दानापुर से पाटलिपुत्र स्टेशन की ओर जा रही सीमांचल एक्सप्रेस के चालक की नजर ट्रैक पर फंसी कार पर पड़ी। चालक ने