टिहरा सुजानपुर: सुजानपुर में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला पर अज्ञात युवक ने किया हमला, पुलिस में मामला दर्ज
सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला की ऊपर ज्ञात युवक ने हमला कर दिया। जिसके चलते महिला सुजानपुर थाना में पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हमले का मामला दर्ज करवाया। शिकायत मिलने पर पुलिस सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 में पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। आपको बता दें कि यह घटना मंगलवार शाम 5:30 बजे के आसपास की है।