सरोजनी नगर: आज संविधान दिवस है, डिप्टी सीएम ने कहा- कांग्रेस की सरकार में यह कार्यक्रम नहीं किया जाता था
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लगभग अपना बयान देते हुए कहा, आज राष्ट्रीय संविधान दिवस है, यह हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान ऐसा कभी नहीं देखा गया, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इस परंपरा की शुरुआत की। चूंकि हम 'अमृत काल' में प्रवेश कर रहे हैं,