ईसागढ़: आकलोन गांव में पानी भरते समय 50 वर्षीय विवाहिता की करंट लगने से मौत
मिली जानकारी के अनुसार गणेशखेड़ा निवासी श्रीवती आदिवासी उम्र 26 वर्ष ने शनिवार को शाम लगभग सात बजे थाने में बताया कि आकलोन गांव में गौशाला में पानी भरते समय गणेशखेड़ा निवासी रामो बाई आदिवासी उम्र 50 वर्ष को शनिवार को शाम लगभग 6 बजे करंट लग गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में ईसागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।