मांझी: कोहड़ा विद्यालय में छात्रों को शिक्षा ऋण एवं साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी
Manjhi, Saran | Jul 4, 2026 पीएम श्री आदर्श उच्च विद्यालय कोहरा में शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई के उप प्रबंधक एवं भारतीय वायु सेवा से सेवानिवृत अधिकारी अरविंद सिंह ने 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण , डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।